शेयर मंथन में खोजें

यूटीवी के शेयरों में तेजी

यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशंस ने घोषणा की है कि वह 1 जनवरी 2009 से वॉल्ट डिज्नी की भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों की बिक्री और वितरण का जिम्मा सँभालेगी। इस घोषणा का यूटीवी सॉफ्टवेयर के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में यूटीवी का शेयर भाव दिन के कारोबार में 239 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 11.55 बजे 3.53% उछल कर 235.90 रुपये पर था। 

अभी हाल ही में वॉल्ट डिज्नी ने खुले बाजार से यूटीवी के 20% से अधिक शेयर खरीदे थे, जिसकी वजह से यूटीवी में इसकी हिस्सेदारी 50% से अधिक हो गयी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख