शेयर मंथन में खोजें

News

आईटीआई को सोलर स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति के लिए बिहार सरकार से ऑर्डर मिला

आईटीआई लिमिटेड को बिहार सरकार से 300 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर राज्य में सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम्स के लिए मिला है। आपको बता दें कि आजादी के बाद गठित होने वाली पहली सरकारी कंपनी आईटीआई है।

गुजरात में सड़क अपग्रेड करने के लिए एचजी इन्फ्रा को कॉन्ट्रैक्ट मिला

इन्फ्रा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी एचजी इन्फ्रा इंजीनियरिंग को गुजरात में एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को करीब 781 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को राष्ट्रीय राजमार्ग 47 को अपग्रेड करना है।

यूएसएफडीए से आपत्तियां मिलने से ग्रैन्यूल्स इंडिया के शेयर पर दिखा दबाव

दवा कंपनी ग्रैन्यूल्स इंडिया को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) झटका लगा है। यूएसएफडीए ने हैदराबाद के गागीलापुर इकाई को 6 आपत्तियां जारी की है।

एचयूएल का आइसक्रीम कारोबार की समीक्षा के लिए पैनल का गठन

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी एचयूएल (HUL) यानी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने पैनल का गठन किया है। पैनल के गठन का मकसद आइसक्रीम कारोबार की समीक्षा करना है। कंपनी ने यह फैसला अपने पैरेंट कंपनी यूनिलीवर के वैश्विक स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग किए जाने के कारण लिया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख