शेयर मंथन में खोजें

News

संकटग्रस्त स्विस बैंक क्रेडिट सुइस की मदद को आगे आया यूबीएस बैंक

अमेरिका से शुरू हुआ बैंकिंग संकट ने ब्रिटेन के बाद स्विट्जरलैंड के 166 साल पुराने क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse) को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। क्रेडिट सुइस की मदद के लिए स्थानीय वित्तीय संस्थान यूबीएस (UBS) ने हाथ बढ़ाया है और दो अरब डॉलर की पूँजी से क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण करने पर सहमत हो गया है।

नीलकंठ मिश्रा संभालेंगे ऐक्सिस बैंक के शोध विभाग की कमान

क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी (Credit Suisse Group AG) में एशिया प्रशांत रणनीति के सह-प्रमुख नीलकंठ मिश्रा मुंबई स्थित ऐक्सिस बैंक लिमिटेड (Axis Bank Ltd.) में शोध प्रमुख का पद संभालेंगे।

लगातार तीसरे महीने गिरा देश का निर्यात, आयात-निर्यात में 8% से ज्यादा की नरमी

भारत का वस्तु निर्यात फरवरी माह में 8.8% घटकर 33.88 अरब डॉलर हो गया है। एक साल पहले की तुलना में इसी अवधि में आयात 8.2% गिरकर 51.31 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार (15 मार्च) को यह आँकड़े जारी किए। फरवरी में व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा, जो जनवरी के 16.56 अरब डॉलर से अधिक है।

बीमा कारोबार में उतरने की तैयारी में बंधन बैंक, 5% से ज्यादा टूटा शेयर

निजी क्षेत्र के प्रमुख बंधन बैंक (Bandhan Bank) बीमा कारोबार में उतरने की तैयारी कर रहा है। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो बैंक पहले सामान्य बीमा के माध्यम से और फिर जीवन बीमा के माध्यम से बीमा व्यवसाय में प्रवेश करने की योजना पर काम कर रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख