शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ के गुरुग्राम प्रोजेक्ट में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) ने अपने सबसे हालिया प्रोजेक्ट में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है।

कंपनी ने 7200 करोड़ रुपये के अपार्टमेंट की बिक्री की है। यह बिक्री कंपनी के गुरुग्राम स्थित 'DLF Privana South' में हुई है। यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 76 और 77 में स्थित है। खास बात यह रही कि प्रोजेक्ट बिक्री की बुकिंग के ऐलान के 72 घंटों के भीतर ही सभी अपार्टमेंट की बिक्री पूरी हो गई। यह प्रोजेक्ट 25 एकड़ में फैला हुआ है जो कि करीब 10 हेक्टेयर के बराबर है। आपको बता दें कि यह प्रोजेक्ट प्री-लॉन्च फेज में है। इस प्रोजेक्ट में 1113 लग्जरी आवासीय अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। जिसमें 7 टावर होंगे। इसमें 4 बीएचके (BHK) के अलावा पेंटहाउसेज भी होंगे। 'DLF Privana' प्रोजेक्ट 116 एकड़ में फैला हुआ है। इस प्रोजेक्ट से अरावली रेंज के अदभुत और मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा। साथ ही इसके करीब में 10,000 एकड़ में सफारी पार्क भी विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
डीएलएफ होम डेवलपर्स लिमिटेड के सीबीओ (CBO) यानी चीफ बिजनेस ऑफिसर आकाश ओहरी ने कहा कि यह नया प्रोजेक्ट कंपनी के पहले से मौजूद बेहतरीन लग्जरी रेजिडेंस पोर्टफोलियो में शामिल होने वाला नवीनतम प्रोजेक्ट बन गया है। बड़ी संख्या (बल्क बुकिंग) में बुकिंग को रोकने के लिहाज से एक व्यक्ति को एक ही अपार्टमेंट खरीदने की व्यवस्था की गई थी। अपार्टमेंट खरीदारों की सूची में 25 फीसदी नॉन रेजिडेंट इंडियन यानी एनआरआई (NRI) अप्रवासी भारतीय हैं। इसमें बुकिंग रकम इंडस्ट्री के 10 लाख रुपये के मुकाबले 50 लाख रुपये रखी गई थी। डीएलएफ का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.84% चढ़ कर 759.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 8 जनवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख