शेयर मंथन में खोजें

Hindalco Industries Ltd Share Latest News: स्‍टॉक में बहुत तेजी के आसार नहीं, अहम स्‍तर देखें

मोहित सचान : मैं हिंडाल्‍को में कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना चाहता हूँ। इसमें शुरुआती एंट्री का स्‍तर क्‍या है?

Expert Shomesh Kumar: ये धातु क्षेत्र का स्‍टॉक है और इस तरह के स्‍टॉक सिक्‍लिकल होते हैं। मेरे हिसाब से इसमें पैसा लगाकर बैठना ठीक नहीं है। मेटल इंडेक्‍स में 8000 पर बॉटम बन चुका है और ये 10500 के स्‍तर तक जा सकता है। इस स्‍तर से इसमें 10% ऊपर या नीचे जाने का जोखिम है। यही स्थिति हिंडाल्‍को के स्‍टॉक की भी है। इसमें बहुत बड़ी उछाल नहीं आयेगी। अगर, इसने 620 रुपये का स्‍तर नहीं तोड़ा, तो इसमें थोड़ी तेजी आ सकती है। 

(शेयर मंथन, 16 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख