शेयर मंथन में खोजें

Capri Global Capital Ltd Share Latest News: काफी करेक्ट हो चुका है स्टॉक, 150 रुपये का ध्यान रखें

पुलकित अरोड़ा, रोहतक : मैंने केपरी ग्लोबल कैपिटल के 1600 शेयर 157 रुपये के भाव पर 1 साल के लिए खरीदे हैं। इसमें क्या करें? 

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक इस समय 3 गुना प्राइस टू बुक पर ट्रेड कर रहा है। इसलिए मेरे हिसाब से इसमें वर्तमान स्तर पर बहुत जोखिम नहीं है। ये एनबीएफसी श्रेणी का स्टॉक है और आने वाला समय इस क्षेत्र के लिए धमाकेदार रहने वाला है। इस स्टॉक में 150 रुपये का स्तर जोखिम प्रबंधन के लिहाज से अहम है। ये स्टॉक लगभग 3 साल से कंसोलिडेट कर रहा है और इसमें समय व मूल्य आधारित करेक्शन काफी हो चुका है।  

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख