मनाली पेट्रो के शेयर पर आने वाले छह महीनों का दृष्टिकोण देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसमें 53–54 रुपये के आसपास एक मजबूत सपोर्ट स्तर बनता दिखाई देता है, जबकि ऊपर की ओर 80–82 रुपये के बीच एक रेजिस्टेंस जोन मौजूद है। क्या मनाली पेट्रो शेयर में लाभ की संभावना है?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि वर्तमान संरचना को देखते हुए बहुत अधिक संभावना है कि शेयर 62 रुपये के स्तर को बार-बार परखेगा और यदि यह इसके नीचे जाता भी है तो भी 52–53 रुपये के स्तर पर एक मज़बूत आधार बनने की संभावना रहेगी। वहीं ऊपर की ओर यदि तेजी बनी रहती है तो 80–83 रुपये तक का स्तर देखने को मिल सकता है।
(शेयर मंथन, 20 अगस्त 2025)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए।
भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग ने बीते 5 वर्षों में अद्भुत वृद्धि दिखायी है। इसके साथ ही, इस तेजी से फैलते उद्योग का हिस्सा बनने के लिए एक दर्जन से ज्यादा नये म्यूचुअल फंड घराने मैदान में कूद चुके हैं।