शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार कमजोर, निक्केई (Nikkei) 0.69% गिरा

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

चीन के शंघाई कंपोजिट के अलावा सभी सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.28 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.69% की गिरावट के साथ 16,550.26 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.25% की कमजोरी है और यह 22,162.73 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.30% की मामूली बढ़त के साथ 3,000.83 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.82% की गिरावट के साथ और ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.405% की बेहद मामूली बढ़त के साथ लाल निशान के आस-पास कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख