शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) के घंटेवार चार्ट पर मंद संकेत : इडेलवाइज

जुलाई वायदा सीरीज के निपटान से एक दिन पहले बुधवार को निफ्टी पूरे दिन एक छोटे दायरे में ऊपर-नीचे होते रहने के बाद अंत में 0.29% की मामूली बढ़त के साथ 8,615 पर बंद हुआ।

निफ्टी ने सपाट शुरुआत की और साल 2016 के अब तक के सबसे ऊपरी स्तर तक चला गया, मगर इसके बाद यह तेजी से फिसला। इडेलवाइज सिक्योरिटीज की दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा गया है कि निफ्टी ने 12 दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) पर सहारा लिया और उसके बाद एक दायरे में घूमता रहा। इसने दैनिक चार्ट पर एक लंबी ऊँची छाया वाली (लॉन्ग हायर शैडो) कैंडलस्टिक बनायी, जो ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव का संकेत देती है।
कारोबार की मात्रा औसत से अधिक रही और बाजार में चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात 1:1 के स्तर पर सपाट सा रहा। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) घट कर 15.43% पर आ गया। इडेलवाइज के मुताबिक मोमेंटम ऑसिलेटरों ने घंटेवार चार्ट पर एक मंद क्रॉसओवर बनाया है, मगर दैनिक चार्ट पर ये अभी तेजी वाले क्षेत्र में ही हैं।
इडेलवाइज की रिपोर्ट में कहा गया है कि 9 सत्रों के ठहराव के बाद बनी नयी चाल में निफ्टी के निकट भविष्य में 8,700 तक जाने की उम्मीद है। इसके लिए मुख्य सहारा 8,475 पर है और इसके नीचे जाने पर छोटी अवधि के लिए बनी तेजी का रुझान कट जायेगा। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख