शेयर मंथन में खोजें

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 115 अंक मजबूत

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के 28,003.12 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को बढ़त के साथ 28,069.12 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 109.63 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 28,112.75 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 24.20 अंक या 0.28% की मजबूती के साथ 8,660.75 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.92% ऊपर 15.3200 पर चल रहा है।
छोटे -मंझोले शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.53% और बीएसई स्मॉल कैप 0.28% की मजबूती दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 0.43% और निफ्टी स्मॉल 100 0.66% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 2.89%, मारुति में 2.15%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.42%, एलऐंडटी में 0.92%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.91% और रिलायंस में 0.83% की मजबूती है। गिरने वाले शेयरों में विप्रो में 1.73%, एचडीएफसी में 1.53%, ल्युपिन में 1.06%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.00% और भारती एयरटेल में 0.85% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान पर है और 21 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख