शेयर मंथन में खोजें

फिर गिरा बाजार, सेंसेक्स 28,000 से नीचे आया

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 21.41 अंक (0.08%) की गिरावट के साथ 27,981.71 पर बंद हुआ।

मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार से ही बढ़त जारी रही और इसने 150 अंकों से अधिक बढ़त हासिल की। फिर लगभग सवा 11 बजे इसमें गिरावट का रुख शुरु हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स 28,175.22 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 27,943.91 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 13.65 अंक (0.16%) की कमजोरी के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,687.20 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,611.40 रहा। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 3.37% चढ़ कर 15.6925 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एफएमसीजी और उपभोक्ता विवेकाधीन वस्तु क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि धातु, रीयल्टी, वित्त, कैपिटल गुड्स और दूरसंचार कमजोर स्थिति में रहे।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी आज गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.62% गिर कर बंद हुआ और बीएसई स्मॉल कैप में 0.83% की कमजोरी दिखी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.84% की कमजोरी के साथ और निफ्टी स्मॉल 100 0.62% नीचे बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 3.73%, मारुति में 2.49%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.26%, ओएनजीसी में 1.01%, पावर ग्रिड में 0.79% और एलऐंडटी में 0.69% की मजबूती आयी। दूसरी ओर गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 2.80%, एचडीएफसी में 2.37%, अदाणी पोर्ट्स में 1.62%, भारती एयरटेल में 1.54%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.54% और गेल में 1.47% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 20 शेयर हरे और 31 शेयर लाल निशान पर रहे। इसके अलावा बीएसई सेंसेक्स के 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख