शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में 64.96 अंक की बढ़त, निफ्टी (Nifty) 0.21% ऊपर

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 27,697.51 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 202.37 अंक चढ़ कर 27,899.88 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद सेंसेक्स 64.96 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 27,762.47 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 18.30 अंक या 0.21% की मजबूती के साथ 8,563.15 पर हैं। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 4.20% गिर कर 15.5550 पर चल रहा है।
छोटे मंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.65% और बीएसई स्मॉल कैप 0.64% की मजूबती दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 0.76% और निफ्टी स्मॉल 100 0.93% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स में 3.68%, टाटा स्टील में 2.64%, बजाज ऑटो में 1.96%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.83%, सन फार्मा में 1.68% और पावर ग्रिड में 1.51% की तेजी है। वहीं गिरने वाले शेयरों में ल्युपिन में 1.27%, आईसीआईआईसीआई बैंक 0.79%, आईटीसी में 0.63%, रिलायंस में 0.58%, इन्फोसिस में 0.56% और एचडीएफसी में 0.28% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में 36 शेयर हरे निशान पर हैं जबकि 15 शेयरों में गिरावट है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख