शेयर मंथन में खोजें

सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 0.06% की मामूली बढ़त

दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

बढ़त के साथ खुलने के बाद बाजार आज एक ही दायरे में कारोबार करता रहा। अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 16.86 अंक या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 27,714.37 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स 27,921.91 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 27,627.97 का रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 6.25 अंक (0.07%) की हल्की बढ़त के साथ 8,551.10 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,601.40 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,518.15 रहा। आज के कारोबार में रिल्यटी, ऑटो, टेलीकॉम और बिजली क्षेत्र के शेयरों में आयी मजबूती से बाजार को सहारा मिला। दूसरी ओर आईटी, बैंकिंग, एफएमसीजी और तेल और गैस क्षेत्र के शेयरों में गिरावट आयी। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 6.75% नीचे 15.1400 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि यूरोपीय बाजार सपाट चल रहा है। वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे नीचे 66.96 पर चल रहा है।
हालाँकि छोटे-मंझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप आज 0.38% और बीएसई स्मॉल कैप 0.39% मजबूती आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.52% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.71% की बढ़त दिखी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 4.60%, टाटा मोटर्स में 4.41%, भारती एयरटेल में 2.18%, अदाणी पोर्ट्स में 2.06%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.79% और सन फार्मा में 1.27% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स में 1.78%, ल्युपिन में 1.32%, इन्फोसिस में 1.18%, कोल इंडिया मं 0.75%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.74% और सिप्ला में 0.60% की गिरावट रही। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 31 शेयर हरे निशान पर रहे जबकि 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख