शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 8700 के पार, सेंसेक्स (Sensex) 121 अंक उछला

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई।

निफ्टी का आज अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 28,078.35 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज 103.57 अंक चढ़ कर 28,181.92 पर खुला। शुरूआती कारोबार में करीब 9.55 बजे सेंसेक्स 121.13 या 0.43% की बढ़त के साथ 28,199.48 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.15 या 0.39% की मजबूती के साथ 8,717.30 पर है। इंडिया वीऐआईएक्स सूचकांक भी 2.12% ऊपर 14.6575 पर चल रहा है।

शुरुआती कारोबार में छोटे- मंझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.37% और बीएसई स्मॉल कैप 0.52% की बढ़ दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 0.29% और निफ्टी स्मॉल 100 0.33% ऊपर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बजाजा ऑटो में 1.52%, रिलायंस में 1.20%, विप्रो में 1.10%, एचडीएफसी में 1.09%, सिप्ला में 1.09% और मारुति में 0.96% की तेजी है। वहीं गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी में 0.96%, भारती एयरटेल में 0.66%, एलटी में 0.64%, सन फार्मा में 0.50%, ओएनजीसी में 0.42% और पावर ग्रिड में 0.28% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान और 16 शेयर लाल निशान पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख