शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) को मुख्य ग्राहकों से निराशा

मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने टेक महिंद्रा के लिए 550 रुपये के लक्ष्य भाव पर उदासीन रहने की सलाह दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी की आय में महज 0.4% वृद्धि हुई है जो ब्रोकिंग फर्म के 1.2% वृद्धि के अनुमान से भी कम है। कंपनी को अपने पाँच मुख्य ग्राहकों से तिमाही आधार पर आय में वृद्धि 4.1% रही जो पिछली छह तिमाहियों में क्रमश: 12% से 0.5% के बीच रही। टेक महिंद्रा ने शीर्ष ग्राहकों से आय में वृद्धि बढ़ते रहने का अनुमान लगाया है जो एक सकारात्मक बात है। कंपनी का एबिटा मार्जिन अनुमान से ज्यादा गिरा है। मार्जिन में सालाना आधार पर बढ़ोतरी के पूर्व लक्ष्य के मुकाबले कंपनी को अब मार्जिन वित्त वर्ष 2015-16 के स्तर पर बनी रहने की उम्मीद है। बीएसई में टेक महिंद्रा के शेयर आज सोमवार को सपाट 495.25 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 504.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 495.25 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर 8.65 रुपये या 1.75% की बढ़त के साथ 503.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख