शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी (Nifty) 8720 के पार

बुधवार को दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद अंत में भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों से बाजार थोड़ा संभला। पिछले दो कारोबारी सत्रों में बाजार 2% टूटा है। सुबह सपाट खुलने के बाद दोपहर में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली। दो दिन से जारी गिरावट को खत्म करते हुए बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 18.69 अंक या 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 28,372.23 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 28,416.41 तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 28,259.38 अंक तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 11 अंक या 0.13% की मामूली मजबूती के साथ 8,726.60 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,739.85 तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,688.90 का रहा। आज के कारोबार में मूल सामग्री, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, यूटिलिटिज, बैंकिंग, बिजली, औद्योगिक और दूरसंचार क्षेत्र के शेयर में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। दूसरी ओर आईटी, उर्जा और तकनीक कंपनियों के शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं आर्थिक मोर्चे की बात करें तो थोच महंगाई दर अगस्त में बढ़ कर 3.74% हो गयी है। आईआईपी में भी 2.4% की कमी आयी है। इंडिया विक्स सूचकांक आज 3.13% गिर कर 14.7625 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार लाल निशान पर बंद हुआ जबकी यूरोपीय बाजार में हल्की तेजी है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डॉलर 66.90 पर है।

आज छोटे-मंझोले शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। बीएसई मिडकैप 1.34% और बीएसई स्मॉल कैप 1.21% ऊपर बंद हुए। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.22% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.80% की बढ़त आयी।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 2.06%, एसबीआई में 1.94%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.71%, ऐक्सिस बैंक में 1.71%, एनटीपीसी में 1.53% और सिप्ला में 1.36% की मजबूती दिखी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो कोल इंडिया 1.97%, टीसीएस में 1.29%, ओएनजीसी में 1.15%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.06%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.91% और सन फार्मा में 0.84% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख