शेयर मंथन में खोजें

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 31.98 अंक नीचे

कच्चे तेल की कीमतों में आयी कमजोरी कल ऊर्जा शेयरों में गिरावट आयी, जिससे अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

बुधवार को डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 गिरावट, नैस्डेक बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों के बीच भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि को लेकर डर बना हुआ है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 31.98 अंक (0.18%) की गिरावट के साथ 18,034.77 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 18.51 अंक (0.36%) की बढ़त दिखी और यह 5,173.77 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 1.25 अंक (0.06%) गिर कर 2,125.77 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 700 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 650 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.03% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.58 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 2.73% की कमजोरी दिखी और यह 45.85 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख