शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 176 अंक उछला, निफ्टी (Nifty) 8700 के पार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों, अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार में अप्रत्याशित गिरावट के कारण कच्चे तेल का भाव 15 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। जिसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज पिछले दिन 27,984.37 के बंद स्तर के मुकाबले 47.2 अंक चढ़ कर 28,031.57 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद करीब 10.15 बजे सेंसेक्स 176.81 अंक या 0.63% उछल कर 28,161.18 पर आ गया है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 58.30 या 0.67% की बढ़त के साथ 8,717.40 पर चल रहा है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंस, ऑयल ऐंड गैल और मेटल क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इंडिया विक्स सूचकांक 2.13% नीचे चल रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी हरियाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप 0.49% की और बीएसई स्मॉल कैप 0.68% की तेजी दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 में 0.63% और निफ्टीस स्मॉल 100 में 1% की मजबूती है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 3.34%, अदाणी पोर्ट्स में 3.17%, एचडीएफसी में 1.61%, ऐक्सिस बैंक में 1.47%, एसबीआई में 1.16% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.75% की बढ़त है। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो विप्रो में 0.31% और सन फार्मा में 0.19% की गिरावट है। टाटा मोटर्स 0.05%, आईटीसी 0.04% और टीसीएस 0.02% की मामली कमजोरी के साथ सपाट चल रहा है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 45 शेयर हरे और 6 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख