शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी (Nifty) 8,700 के नीचे

कल की बढ़त को खत्म करते हुए कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

बाजार में आज मुनाफावसूली, कच्चे तेल के भाव में आयी गिरावट के कारण बाजार पर दबाव देखने को मिला। सुबह बढ़त के साथ खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स (Sensex) तेजी को कायम रखने में सफल नहीं हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स 28,163.41 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 27,957.92 तक फिसला। अंत में 52.66 अंक या 0.19% की गिरावट के साथ 28,077.18 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.35 अंक या 0.07% मामूली कमजोरी के साथ 8,693.05 पर बंद हुआ। इस दिन का उच्च स्तर 8,709.10 का रहा। दूसरी ओर दिन का निचला स्तर 8,652.05 का रहा। ऊर्जा, मेटल, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में आज बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। हालाँकि बैंकिंग, रियल्टी,आईटी,संचार एफएमसीजी और आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। बैंक निफ्टी 0.25% की तेजी के साथ 19711 के स्तर पर बंद हुआ। इंडिया विक्स सूचकांक 2.36% गिर कर 13.8300 पर रहा।

छोटे-मंझोले शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप 0.10% की मजबूती के साथ बंद हुआ। निफ्टी मिड 100 में 0.48% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.20% की बढ़त दिखी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.26%, टीसीएस में 1.20%, एचडीएफसी बैंक में 1.19%, डॉ.रेड्डीज में 1.08%, विप्रो में 0.75% और गेल में 0.51% की तेजी देखने को मिली। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ऐक्सिस बैंक में 2.26%, रिलायंस में 2.21%, सिप्ला में 2.07%, एचडीएफसी में 1.66%, एशियन पेंट्स में 1.17% और पावर ग्रिड में 1.07% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख