शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में फिर आयी गिरावट, एसऐंडपी लगातार आठवें दिन गिरा

कल अमेरिकी बाजार फिर से कमजोरी के साथ बंद हुआ।

निवेशकों की अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर अनिश्चितता और फेसबुक पर बड़े दबाव से एसऐंडपी लगातार आठवें कारोबारी सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुआ, जो 2008 के वित्तीय संक्ट के बाद से इसके गिरने की सबसे लंबी श्रृंख्ला है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28.97 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 17,939.67 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 47.16 अंक (0.92%) की कमजोरी दिखी और यह 5,058.41 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 9.28 अंक (0.44%) की गिरावट के साथ 2,088.66 पर बंद हुआ।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.52% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 44.66 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 1.10% की गिरावट दिखी और यह 46.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख