शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी (Nifty) 8,500 के नीचे

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार चार महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ।

अगले सप्ताह अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वैश्विक बाजारों सहित घरेलू बाजार में अस्थिरता है। आज बाजार की शुरुआत कमजोर हुयी । हालँकि दिन बढ़ने के साथ बाजार थोड़ा संभला मगर कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 96.64 अंक या 0.35% गिर कर 27,430.28 पर बंद हुआ। आज इसका दिन का उच्च स्तर 27,600.74 का और दिन का निचला स्तर 27,399.26 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 8,537.65 तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 8,476.15 तक फिसला। अंत में 29.05 अंक या 0.34% की गिरावट के साथ 8,484.95 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑयल ऐंड गैस, रियल्टी, हेल्थकेयर, एनर्जी, कंज्यूमर ड्येरबल्स, कैपिटल गुड्स मेटल, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। दूसरी ओर संचार और एफएमसीजी शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली। इंडिया विक्स सूचकांक 1.97% नीचे बंद हुआ।

आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 1.36% और बीएसई स्मॉलकैप 1.05% गिर कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिड 100 1.14% और निफ्टी स्मॉल 100 1.92% नीचे बंद हुए।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प में 1.66% , आईटीसी में 1.29%, डॉ रेड्डीज में 0.71%, टीसीएस में 0.67%, एचडीएफसी बैंक में 0.56% और बजाज ऑटो में 0.49% की बढ़ दिखी। गिरने वाले शेयरों पर नज़र डाले तो अदाणी पोर्ट्स में 3.92%, ओएनजीसी में 3.53%, टाटा स्टील में 2.50%, एशियन पेंट्स में 2.36% , एसबीआई में 2.25% और विप्रो में 2.10% की गिरावट दिखी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 33 शेयर लाल और 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख