शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 329 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार से अंत तक लाल निशान पर ही रहा। 

करीब 1.15 बजे यह थोड़ा ऊपर चढ़ा, मगर आखरी डेढ़ घंटे में इसमें भारी गिरावट आयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 329.26 अंक या 1.24% की भारी गिरावट के साथ 26,230.66 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26463.06 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26,182.93 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 106.10 अंक या 1.30% की कमजोरी के साथ 8,086.60 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,159.30 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,070.05 तक फिसला। आज के कारोबार में ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, फार्मा शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 7.46% की बढ़त के साथ 17.9325 पर बंद हुआ।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी कमजोरी दिखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.26% और बीएसई स्मॉलकैप 1.37% की कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 1.44% और निफ्टी स्मॉल 100 1.38% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो बजाज ऑटो में 0.64%, सिप्ला में 0.57%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.17% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.12% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स में 3.57%, मारुति में 3.44%, टाटा मोटर्स में 3.37%, अदाणी पोर्ट्स में 3.13%, एचडीएफसी में 2.35% और आईटीसी में 2.12% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 7 शेयर हरे, 43 शेयर लाल निशान और शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। इसके अलावा सेंसेक्स के 4 शेयर हरे और 26 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख