शेयर मंथन में खोजें

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 21 अंक नीचे

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

अमेरिका के श्रम विभाग की नयी रिपोर्ट के अनुसार नवंबर महीने में अर्थशास्त्रियों की उम्मीद के मुकाबले अधिक लोगों को रोजगार मिला और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले और अधिक लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। कल समाप्त हुए हफ्ते में डॉव जोंस में 0.1% की बढ़त, एसऐंडपी में 1% और नैस्डैक में 2.7% की गिरावट आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 21.51 अंक (0.11%) की गिरावट के साथ 19,170.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 4.54 अंक (0.09%) की बढ़त दिखी और यह 5,255.65 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 0.87 अंक (0.04%) की मामूली बढ़त के साथ 2,191.95 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 703 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 794 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.20% की बढ़त आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 51.68 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.95% की बढ़त दिखी और यह 54.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख