शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त, सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर

कारोबारी सप्ताह के आखरी शुक्रवार को दिन भी अमेरिकी बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

कल बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए, जिनमें डॉव जोंस लगातार 11वें सत्र में चढ़ा। निवेशक अगले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कांग्रेस में होने वाले भाषण के इंतेजार में हैं। ट्रम्प ने इससे पहले कई बार टैक्स कटौती के संकेत दिये हैं, जिसका बाजार पर बहुत अधिक सकारात्मक असर पड़ा है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 11.44 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 20,821.76 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 9.8 अंक (0.17%) की बढ़त दिखी और यह 5,845.31 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 3.53 अंक या 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 2,367.31 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.85% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 53.99 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 1.05% की बढ़त आयी और यह 55.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख