शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

आज मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद सेंसेक्स में गिरावट के साथ उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आखरी कारोबारी घंटे में सेंसेक्स में काफी गिरावट आयी और अंत में यह 69.56 अंक या 0.24% की कमजोरी के साथ 28,743.32 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 28,876.54 के उच्च स्तर पर पहुँचा, जबकि इसका दिन का निचला स्तर 28,721.12 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 17.10 अंक या 0.19% की गिरावट के साथ 8,879.60 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,914.75 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,867.60 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक में 0.85% की बढ़त आयी और यह 13.7925 पर बंद हुआ। इसके अलावा आज के कारोबार में बीएसई में 1,470 शेयर बढ़त, 1,320 शेयर लाल निशान और 216 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए, जबकि निफ्टी पर 807 शेयर मजबूती, 651 शेयर गिरावट और 66 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। आज कारोबार के दौरान कैपिटल गुड्स, मेटल और टेलीकॉम में खरीदारी दिखी, जबकि तेल-गैस, बैंक और एनर्जी में कमजोरी दिखी।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.14% और बीएसई स्मॉलकैप 0.59% की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 0.69% की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज भारती एयरटेल में 2.66%, एशियन पेंट्स में 2.29%, अदाणी पोर्ट्स में 1.68%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.45%, सन फार्मा 0.61% और ल्युपिन में 0.59% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया में 2.48%, बजाज ऑटो में 1.56%, एनटीपीसी में 1.24%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.05%, टाटा कंसल्टेंसी में 0.90% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.88% की कमजोरी आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 20 शेयर हरे और 31 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 हरे और 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख