शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में आयी मामूली गिरावट, डॉव जोंस 20,900 के ऊपर बरकरार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैक्स कटौती के वादे के पूरा होने में देरी से निवेशकों में चिंता नजर आ रही है। हाल के कुछ सप्ताहों में बाजार आयी सुस्ती आयी है क्योंकि ट्रम्प ने टैक्स कटौती को लेकर कोई दिशानिर्देश साफ नहीं किया है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 8.76 अंक (0.04%) की मामूली गिरावट के साथ 20,905.86 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट 5,901.53 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 4.78 अंक (0.20%) की गिरावट आयी और यह 2,373.47 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 580 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 710 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.16% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 21 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख