शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स 41 अंक टूटा

गुरुवार को सेंसेक्स पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ खुला।

कंपनियों के नकारात्मक नतीजों पर निवेशकों ने भी नकारात्मक ही प्रतिक्रिया दी है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 29,643.48 अंक की बंदी के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 29,637.12 पर खुला है। शुरुआती घंटे में करीब 10 बजे सेंसेक्स 41.71 या 0.14% की कमजोरी के साथ 29,601.77 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 23.25 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 9,180.20 पर है। दूसरी तरफ वैश्विक बाजारों में गिरावट से भारतीय बाजार भी डगमगा रहा है।
10 बजे बाजार में कमजोरी के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.14% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.45% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.20% और निफ्टी स्मॉल 100 0.50% बढ़त के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 1.03%, रिलायंस में 0.89%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.85%, ऐक्सिस बैंक में 0.81% और रिलायंस में 0.84% मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में इन्फोसिस में 2.20%, टीसीएस में 2.00%, टाटा स्टील में 1.28% और अदाणी पोर्ट्स में 1.24% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 21 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 29 शेयरों में कमजोरी है और एक शेयर बिना बदलाव के चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख