शेयर मंथन में खोजें

बैंक और तकनीकी शेयरों में मजबूती से उछला अमेरिकी शेयर बाजार

सोमवार को तकनीकी और बैंकिंग शेयरों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ।

बाजार का ध्यान एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय तनाव से हट कर वापस वित्तीय नतीजों की तरफ आ गया है। कल बाजार में 531 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 640 करोड़ शेयरों का रहा है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 183.67 अंक (0.90%) चढ़ कर 20,636.92 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 51.64 अंक (0.89%) की मजबूती दिखी और यह 5,856.79 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 20.06 अंक (0.86%) की मजबूती आयी और यह 2,349.01 पर बंद हुआ। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.01% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 18 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख