शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी और सेंसेक्स पहुँचे उच्चतम स्तर पर

एशियाई बाजारों में तेज शुरुआत के बाद आज भारतीय बाजार भी मजबूती के साथ खुला।

शुरुआती घंटे में ही सेंसेक्स और निफ्टी अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुँच गये। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 31,360.63 के बंद स्तर मुकाबले 31,510.62 पर खुला है। करीब 10 बजे यह 177.70 अंक या 0.57% की बढ़त के साथ 31,538.33 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे निशान में 9,765.90 पर खुल कर 33.20 अंक या 0.34% की बढ़त के साथ 9,699.00 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी बढ़त दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.29% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.53% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.51% और निफ्टी स्मॉल 100 0.61% ऊपर हैं।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 25 शेयर हरे और 6 शेयर लाल निशान में हैं। मजबूत शेयरों में से टीसीएस 2.95%, भारती एयरटेल 2.95%, विप्रो 2.42% और ल्युपिन 2.27% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड 0.31%, आईटीसी 0.46%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.43% और एचडीएफसी 0.32% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 27 शेयरों में बढ़त है, जबकि 10 शेयर लाल निशान पर है। निफ्टी के 14 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख