शेयर मंथन में खोजें

तकनीकी शेयरों के कारण हुई अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तकनीकी शेयरों में हुई बढ़त से अमेरिकी बाजार हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ।

कल एसऐंडपी 500 तकनीकी इंडेक्स में 0.8% और सामग्री सूचकांक में 0.6% की मजबूती आयी। थॉमसन रॉयटर्स डेटा के अनुसार दूसरी तिमाही में तकनीकी कंपनियों की कमायी बेहतर रह सकती है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.82 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 21,408.52 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23.31 अंक या 0.38% की मजबूती के साथ 6,176.39 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 2.95 अंक (0.09%) की बढ़त हुई और यह 2,427.43 पर बंद हुआ। इसके अलावा सोमवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.38% की तेजी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख