शेयर मंथन में खोजें

वित्तीय शेयरों के सहारे चढ़ा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 21,550 के ऊपर

गुरुवार को लाभ रिपोर्ट से पहले वित्तीय शेयरों में हुई बढ़त से अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

शुक्रवार को कई बड़े अमेरिकी बैंक अपने वित्तीय नतीजे पेश करेंगे। एसऐंडपी 500 के 11 प्रमुख सूचकांकों में सबसे बेहतर प्रदर्शन वित्तीय सूचकांक ने ही किया, जिसमें 0.61% का इजाफा हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 580 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 680 करोड़ शेयरों का रहा है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 20.95 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 21,553.09 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 13.27 अंक या 0.21% की मजबूती के साथ 6,274.44 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.58 अंक की बढ़त के साथ 2,447.83 पर बंद हुआ। इसके अलावा गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.28% की तेजी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख