शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 32,000 के ऊपर बरकरार

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार में बेहद मामूली गिरावट दर्ज की गयी।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 32,000 के नीचे फिसलने के बाद वापस इसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। आज बाजार मुख्यत: प्रौद्योगिकी, एचडीएफसी ग्रुप, मेटल्स और चुनिंदा ऑटो शेयरों में कमजोरी के कारण लाल निशान में रहा। सेंसेक्स ने गुरुवार के 32,037.38 के बंद स्तर की तुलना में 32,099.93 पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 16.63 अंक या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 32,020.75 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 32,109.75 और निचला स्तर 31,897.87 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 5.35 अंक या 0.05% की हल्की सी गिरावट के साथ 9,886.35 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी 9,913.30 के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि यह नीचे की ओर 9,845.45 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.66% की गिरावट के साथ 11.1725 पर बंद हुआ। बीएसई में 1,015 शेयर मजबूती और 1,675 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए तथा 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। निफ्टी में 587 शेयर हरे और 1,086 शेयर लाल निशान में रहे तथा 288 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.22% की बढ़त और बीएसई स्मॉल कैप में 0.35% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 सपाट और निफ्टी स्मॉल 100 0.36% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी में 2.02%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.61%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.04%, सिप्ला में 0.96%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.80% और बजाज ऑटो में 0.70% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टीसीएस में 1.85%, विप्रो में 1.78%, टाटा मोटर्स में 1.42%, कोल इंडिया में 1.14% और टाटा स्टील में 0.62% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 24 शेयर तेजी और 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 14 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख