शेयर मंथन में खोजें

हेल्थकेयर शेयरों में कमजोरी के कारण बाजार में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को हेल्थकेयर शेयरों के दबाव से बाजार लाल निशान में खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 32,237.88 के बंद स्तर के मुकाबले 32,191.12 पर खुला है। करीब 10 बजे यह 10.59 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 32,346.14 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल निशान में 10,008.60 पर खुलने के बाद 5.00 अंक या 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 10,018.65 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में मिला-जुला कारोबार है। बीएसई मिडकैप में 0.07% की गिरावट और बीएसई स्मॉल कैप में 0.04% की मामूली बढ़त है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.24% में कमजोरी है, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 सपाट है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 16 शेयर हरे और 15 शेयर लाल निशान में हैं। इसके मजबूत शेयरों में से टाटा स्टील 1.50%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.13%, टाटा मोटर्स 1.08% और पावर ग्रिड 0.86% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा 2.51%, डॉ रेड्डीज में 1.94%, ल्युपिन में 1.65% और सिप्ला 1.42% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 30 शेयरों में बढ़त है, जबकि 20 शेयर लाल निशान पर हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख