शेयर मंथन में खोजें

कावेरी सीड (Kaveri Seed) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने कावेरी सीड (Kaveri Seed) के लिए 685-695 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 750-770 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 650 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 04 अगस्त को कावेरी सीड का शेयर 697.65 रुपये पर बंद हुआ। 02 सितंबर 2016 को यह शेयर 324.50 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 03 अगस्त 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 705.80 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 546 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि चार्ट पर यह शेयर उच्चतम शिखर और उच्चतम तलहटी में कारोबार कर रहा है। साथ ही कावेरी सीड के ऊपर की तरफ बढ़ती प्रतिरोध रेखा को पार करने की संभावना है। इसके अलावा यह एक सीमित दायरे में ठहरने (कंसोलिडेट) के बाद अब बुल फ्लैग पैटर्न बना रहा है, जो निकट भविष्य में इसमें मजबूती की संभावना को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख