शेयर मंथन में खोजें

राष्ट्रपति ट्रम्प की उत्तर कोरिया को चेतावनी के बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया की ओर से आने वाले किसी भी खतरे को आक्रामक रूप से प्रतिक्रिया देने की बात कही, जिससे बाजार में निवेशक बिकवाली करके सुरक्षित सेक्टरों में चले गये।

इसके बाद कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। पिछले काफी समय से उत्तर कोरिया द्वारा लगातार परमाणु परीक्षण किये जाने से कोरियाई क्षेत्र में अस्थिरता काफी बढ़ गयी है। उत्तर कोरिया के इकलौते मित्र राष्ट्र चीन ने भी इस मामले से अब अपने हाथ खींच लिये हैं और प्योंगयोंग पर लगे और प्रतिबंधों का समर्थन किया है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 33.08 अंक या 0.15% की कमजोरी के साथ 22,085.34 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 13.31 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 6,370.46 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) लाल निशान में 5.99 अंक की कमजोरी के साथ 2,474.92 पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.45% की कमजोरी दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख