शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 216 अंक टूटा

फार्मा शेयरों में कमजोरी और मुनाफवसूली के कारण भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ।

इससे पहले कोरियाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उत्तर कोरिया को दी गयी चेतावनी से मंगलवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी। इसी कारण आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही, जिसके नकारात्मक प्रभाव के कारण भारतीय शेयर भी गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स ने मंगलवार के 32,014.19 के बंद स्तर के मुकाबले आज 31,926.14 पर शुरुआत की और कारोबार के अंत में 216.35 अंक या 0.68% की गिरावट के साथ 31,797.84 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 31,967.28 और निचला स्तर 31,731.91 रहा। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 70.50 अंक या 0.71% की गिरावट के साथ 9,908.05 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 9,969.80 रहा, जबकि यह नीचे की ओर 9,893.05 तक फिसला। आज इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 5.34% की मजबूती के साथ 13.4525 पर बंद हुआ। आज बीएसई में 597 शेयर मजबूती और 1,979 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 118 शेयर सपाट बंद हुए। वहीं निफ्टी में 324 शेयर हरे और 1,322 शेयर लाल निशान में रहे तथा 296 शेयर सपाट बंद हुए। साथ ही बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 1.66% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.84% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 1.67% और निफ्टी स्मॉल 100 1.78% कमजोरी के साथ बंद हुए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी में 1.25%, ओएनजीसी में 0.98%, एशियन पेंट्स में 0.84%, एचडीएफसी में 0.63%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.52% और इन्फोसिस में 0.50% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो सन फार्मा में 5.13%, अदाणी पोर्ट्स में 4.12%, टाटा मोटर्स में 3.17%, सिप्ला में 2.83% और बजाज ऑटो में 2.79% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 10 शेयर तेजी और 41 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 09 शेयर हरे और 22 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख