शेयर मंथन में खोजें

तेज शुरुआत के बाद आयी गिरावट से सपाट हुआ बाजार

मंगलवार को मजबूत शुरुआत के बाद आयी गिरावट से बाजार सपाट स्थिति में आ गया है।

आज रात से शुरू होने वाली फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक से पहले निवेशक सतर्क दिख रहे हैं। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने सोमवार के 32,423.76 के बंद स्तर की तुलना में 32,522.44 पर शुरुआत की। करीब 10.05 बजे यह 10.29 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 32,413.12 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी जोरदार उछाल के साथ 10,175.60 पर खुल कर 10.25 अंक या 0.10% की कमजोरी के साथ 10,142.85 पर है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 12 शेयर हरे और 19 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स 4.22%, विप्रो 0.68%, सन फार्मा 0.67% और ल्युपिन 0.59% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया 1.38%, पावर ग्रिड 0.88%, लार्सन ऐंड टुब्रो 0.85% और ओएनजीसी 0.79% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 22 शेयरों में बढ़त है, जबकि 29 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख