शेयर मंथन में खोजें

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) को 171 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदें : एसएमएसी ग्लोबल (SMC Global)

ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) का अनुमान है कि ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) के शेयर की कीमत आने वाले 8-10 महीनों के अवधि में 171 रुपये तक जा सकती है।

यह कंपनी के शेयर के मौजूदा भाव से 22% ज्यादा है। एसएमसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2017-18 में इसकी प्रति शेयर आय (EPS) 7.8 रुपये होगी, जिस पर 21.91 के पीई अनुपात के मूल्यांकन पर इसने 171 रुपये का लक्ष्य भाव तय किया है।
ग्रीव्स कॉटन में निवेश के लिए एसएमसी ने तर्क दिया है कि डीजल/पेट्रोल इंजन और कृषि उपकरणों में मूल दक्षता के साथ यह भारत की सबसे प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास 6 उत्पादन इकाइयाँ हैं, जिनमें बेहतर उपकरणों और सेवाओं के जरिये विश्व स्तरीय उत्पाद तैयार होते हैं। साथ ही देश भर में इसके 3,500 सेवा केंद्र हैं। हाल ही में ग्रीव्स कॉटन ने अमेरिका की पिनेकल इंजंस के साथ समझौता किया है, जिससे कंपनी को अपोस्ड पिस्टन पेट्रोल/सीएनजी लीन बर्न बीएस-4 कम्प्लाइंट इंजन बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा देश के चुनिंदा हिस्सों में ग्रीव्स कॉटन ने महाबली और बाहुबली नाम से 2 पावर टिलर भी लॉन्च किये हैं, जिससे इसके तेजी से बढ़ते हुए कृषि व्यवसाय का पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि सरकार कृषि पर ध्यान देने के लिए मशीनीकरण को प्रोत्साहन दे रही है, जिससे इसे लाभ मिलेगा। इस समय बहु ब्रांड उपकरण व्यापार में कंपनी के पास 500 से अधिक उत्पादों का पोर्टफोलियो है। इस पोर्टफोलियो में यह लगातार इजाफा करती रहती है, जिससे इस व्यापार से प्राप्त राजस्व में तिमाही दर तिमाही वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी ने 1,500-1,600 करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद जतायी है। कंपनी ने अनुसंधान एवं विकास और नयी उत्पाद क्षमताओं में निवेश जारी रखा है और इसका मुख्य ध्यान नये उपभोक्ताओं, नये व्यापार और नये उत्पाद विकास पर रहेगा। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख