शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स (MCX) और थॉमसन रॉयटर्स ने शुरू किया इंडिया कमोडिटी सूचकांक

बीएसई पर सूचीबद्ध स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) और बहुराष्ट्रीय कनाडाई मास मीडिया और समाचार कंपनी थॉमसन रॉयटर्स ने इंडिया कमोडिटी सूचकांक शुरू किया है।

आईसीओएमडीईएक्स (थॉमसन रॉयटर्स-एमसीएक्स इंडिया कमोडिटी सूचकांक) नामक यह इंडेक्स एमसीएक्स पर सूचीबद्ध कमोडिटीज के प्रदर्शन पर निगाह रखेगा। थॉमसन रॉयटर्स-एमसीएक्स आईसीओएमडीईएक्स सीरीज थॉमसन रॉयटर्स/कोर कमोडिटी सीआरबी इंडेक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले तरीके का ही उपयोग करेगी।
बीएसई में एमसीएक्स का शेयर 1,056.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,060.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 1,071.00 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 2 बजे एमसीएक्स के शेयर में 7.40 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 1,064.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख