शेयर मंथन में खोजें

नये शिखर पर अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 113 अंक चढ़ा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

अमेरिकी कॉन्ग्रेस के बजट प्रस्ताव पर समझौते के नजदीक पहुँचने के साथ निवेशकों ने कर निरीक्षण की उम्मीदों में वृद्धि का लाभ उठाया।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 113.75 अंक या 0.50% की बढ़त के साथ 22,775.39 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 50.73 अंक या 0.78% की वृद्धि के साथ 6,585.36 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14.33 अंक या 0.56% की मजबूती के साथ 2,552.07 पर बंद हुआ। इसके अलावा गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.59% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.79 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला रहा। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख