शेयर मंथन में खोजें

बाजार में लौटी हरियाली, निफ्टी 9,970 के ऊपर हुआ बंद

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

आज बाजार को सकारात्मक वैश्विक रुझानों से काफी सहारा मिला। बीएसई सेंसेक्स गुरुवार के 31,592.03 के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 31,633.34 पर खुला और अंत में 222.19 अंक या 0.70% की वृद्धि के साथ 31,814.22 पर समाप्त हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 31,844.28 अंक के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 31,632.81 के निचले स्तर तक फिसला। अन्य प्रमुख सूचकांक निफ्टी 9,888.70 के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 9,908.15 पर खुला और 91.00 अंक या 0.92% की मजबूती के साथ 9,979.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के बीच में निफ्टी का उच्च स्तर 9,989.35 और निचला स्तर 9,906.60 रहा। बाजार में मजबूती के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा होने से वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 5.05% की कमजोरी के साथ 11.11 अंक पर बंद हुआ। कुल शेयरों की बात करें तो आज बीएसई में 1,698 शेयर मजबूती और 963 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि 116 शेयर सपाट रहे।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के साथ ही बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.95% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.09% की बढ़त हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.90% और निफ्टी स्मॉल में 100 1.34% की मजबूती आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 4.73%, सन फार्मा में 3.19%, एनटीपीसी में 2.72%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.11%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.85% और इन्फोसिस में 1.81% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प में 1.42%, डॉ रेड्डीज में 0.40% और एचडीएफसी में 0.38% की गिरावट आयी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयर तेजी और 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 25 शेयर हरे और 6 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख