शेयर मंथन में खोजें

केपीआर मिल (KPR Mill) को 868 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदें : एसएमएसी ग्लोबल (SMC Global)

ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने सलाह दी है कि केपीआर मिल (KPR Mill) को 868 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदें।

यह इसके मौजूदा भाव से 18% ज्यादा है। धागा उत्पादन, बुना हुआ कपड़ा, रेडीमेड कपड़े और चीनी व्यवसाय में सक्रीय केपीआर मिल में निवेश के लिए एसएमसी ने तर्क दिया है कि कंपनी ने अपनी अतिरिक्त आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्नत शीत प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी के साथ अपनी उत्पादन सुविधा की क्षमता का विस्तार करने की शुरूआत कर दी है, जो कि प्रति दिन 2.5 करोड़ टन से 5 करोड़ टन से अधिक होगी। दूसरी ओर कंपनी ने राजस्व और लाभ दोनों मामलों में इंडस्ट्री की तुलना में तेज वृद्धि हासिल की है। ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि कपड़ा व्यवसाय पर जीएसटी का असर अस्थायी है। इसके अलावा सरकार की बेहतर नीतियों और नयी आधुनिक परिधान क्षमता के साथ कंपनी को भविष्य में बेहतर विकास की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख