शेयर मंथन में खोजें

टेक्नो इलेक्ट्रिक (Techno Electric) को 450.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने सलाह दी है कि टेक्नो इलेक्ट्रिक (Techno Electric) को 450 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदें।

यह इसके मौजूदा भाव से 28% ज्यादा है। टेक्नो इलेक्ट्रिक में निवेश के लिए एसएमसी ने तर्क दिया है कि यह ऊर्जा क्षेत्र उद्योग के तीनों विभागों उत्पादन, संचारण और वितरण में अपनी सेवाएँ प्रदान करती है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 23% बढ़त के साथ 1,356 करोड़ रुपये रहा। वहीं 2017 की केवल जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 500 करोड़ रुपये के ठेके मिले। 2,600 करोड़ रुपये का कार्य हाथ में होने से कंपनी अगले 2 सालों में अपनी विकास की गति को बनाये रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। एसएमसी ने कहा है कि प्राप्त कार्यों के अलावा पूँजीगत व्यय की बहाली के सहारे प्रबंधन को ईपीसी सेंगमेंट के विस्तार के लिए कंपनी की क्षमता पर पूरा भरोसा है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष में टेक्नो इलेक्ट्रिक का प्रबंधन परियोजनाओं को निबटाने पर ध्यान देगा, जिससे कार्यशील पूँजी चक्र में सुधार और अवरोधित धन कम होगा। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख