शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में मजबूती, नैस्डैक और एसऐंडपी 500 रहे सपाट

गुरुवार को डॉव जोंस रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, जबकि फेसबुक में गिरावट के कारण नैस्डैक और एसऐंडपी 500 सपाट रहे।

कल निवेशकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथी रिपब्लिकन द्वारा पेश की गयी लंबे समय से प्रतीक्षित कर कटौती योजना का आकलन किया। इस नये बिल में कॉरपोरेट टैक्स 35% से घटा कर 20% किया गया है, मगर साथ ही व्यक्तिगत लोगों और कंपनियों के लिए कई रियायतों को भी समाप्त कर दिया गया है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 81.25 अंक या 0.35% की बढ़त के साथ 23,516.26 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1.59 अंक या 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 6,714.94 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.49 अंक या 0.02% की बेहद मामूली वृद्धि के साथ 2,579.85 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.44% की बढ़त के साथ 54.54 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख