शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी सपाट, सेंसेक्स में हल्की वृद्धि दर्ज

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को निफ्टी सपाट और सेंसेक्स में बढ़त दर्ज की गयी।

आज ऑटो, रियल्टी और उपभोक्ता वस्तुओं मे खरीदारी रही, जबकि एनर्जी, बैंक और पावर शेयरों में कमजोरी आयी। निवेशक भी और कंपनियों के तिमाही नतीजों के इंतेजार में दिखे। सुबह बीएसई सेंसेक्स 33,685.56 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 33,710.15 पर खुला और अंत में 45.63 अंक या 0.14% की मजबूती के साथ 33,731.19 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 33,848.42 अंक के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 33,582.38 के निचले स्तर तक फिसला। वहीं निफ्टी 10,452.50 अंकों के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 10,431.75 पर खुला और अंत में यह 10,451.80 पर बंद हुआ। कारोबार के बीच में निफ्टी का उच्च स्तर 10,490.45 और निचला स्तर 10,413.75 रहा। साथ ही वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 9.34% की उचाल के साथ 13.02 अंक पर बंद हुआ। कुल शेयरों की बात करें तो आज बीएसई में 1,419 शेयरों में तेजी के साथ ही 1,375 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं इसके 196 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के विपरीत बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.31% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.15% और निफ्टी स्मॉल में 100 0.14% की वृद्धि हुई।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी में 3.81%, टाटा मोटर्स में 3.28%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.49%, सिप्ला में 2.47%, टीसीएस में 2.08% और विप्रो में 1.77% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो सन फार्मा में 1.96%, एनटीपीसी में 1.81%, भारती एयरटेल में 1.59%, ल्युपिन में 1.39%, ऐक्सिस बैंक में 1.19% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.18% की गिरावट आयी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 शेयर तेजी और 31 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि इसका 1 शेयर सपाट रहा। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 17 शेयर हरे और 14 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख