शेयर मंथन में खोजें

सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती आयी।

इस समय ब्रॉडकॉम और क्वालकॉम की विलय गतिविधि को लेकर बने सकारात्मक माहौल के साथ ही निवेशकों को उम्मीद है कि रिपब्लिकन द्वारा कॉर्पोरेट करों में कटौती करने से कंपनियों के वित्तीय नतीजे बेहतर होंगे। कल क्वालकॉम में 1.15% और ऐप्पल में 1.01% की मजबूती आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9.23 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 23,548.42 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 22 अंक या 0.33% की बढ़ोतरी के साथ 6,786.44 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.29 अंक या 0.13% की मजबूती के साथ 2,591.13 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 2.98% की मजबूती के साथ 57.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख