शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण है लॉजिस्टिक्स (Logistics) शेयरों में मजबूती

आज लॉजिस्टिक्स (Logistics) कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।

दरअसल वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने लॉजिस्टिक्स सेक्टर को इन्फ्रास्ट्रक्चर का दर्जा देने का ऐलान किया है। सरकार के इस निर्णय से लॉजिस्टिक्स कंपनियाँ प्रतिस्पर्धी दरों पर वित्त जुटा सकेंगी और भारत के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लॉजिस्टिक्स को इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टेटस देने का विचार वाणिज्य मंत्रालय (Commerce Ministry) ने पेश किया था। इसके बाद बीएसई में करीब सवा 12 बजे महिंद्रा लॉजिस्टिक्स में 2.39%, वीआरएल लॉजिस्टिक्स में 3.72%, स्नोमैन लॉजिस्टिक्स में 0.85%, श्रेयास शिपिंग ऐंड लॉजिस्टिक्स में 3.36%, सिकाल लॉजिस्टिक्स में 2.34% और बेस्ट स्टील लॉजिस्टिक्स में 1.56% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख