शेयर मंथन में खोजें

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 103 अंक उछला

बुधवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ, जिसमें डॉव जोंस हरे और नैस्डैक, एसऐंडपी लाल निशान में बंद हुए।

कल निवेशकों के तकनीकी शेयरों को छोड़ कर बैंक शेयरों का रुख करने से नैस्डैक में 3 महीनों से अधिक अवधि की एकदिनी सर्वाधिक गिरावट आयी। दरअसल निवेशकों को उम्मीद है कि आर्थिक स्थिति में सुधार, कम नियम और करों के साथ-साथ उच्च ब्याज दर से बैंकिंग सेक्टर में वृद्धि होगी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 103.97 अंक या 0.44% की बढ़त के साथ 23,940.68 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 87.96 अंक या 1.27% की कमजोरी के साथ 6,824.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.97 अंक या 0.04% की हल्की गिरावट के साथ 2,626.07 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के दाम 1.20% की कमजोरी के साथ 57.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। साथ ही कल यूरोपीय बाजार भी मिला-जुला रहा। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख