शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 34,000 और निफ्टी 10,500 के ऊपर बंद

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। पहली बार सेंसेक्स 34,000 और निफ्टी 10,500 के ऊपर बंद हुआ।

आज रियल्टी, हेल्थकेयर, धातू और टेलीकॉम सेक्टर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। सुबह बीएसई सेंसेक्स 33,940.30 के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 33,980.76 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 70.31 अंक या 0.21% की मजबूती के साथ 34,010.61 पर बंद हुआ। सत्र के बीच में यह 34,061.88 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर भी है। सेंसेक्स का निचला स्तर 33,889.75 का रहा। वहीं निफ्टी 10,493.00 अंकों के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 10,512.30 पर खुला और अंत में 38.50 अंक या 0.37% की बढ़त के साथ 10,531.50 के स्तर पर बंद हुआ। सत्र के बीच में निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,545.45 और निचला स्तर 10,477.95 का रहा। बाजार ब्रेड्थ सकारात्मक रही, जिसमें निफ्टी पर 1,688 मजबूत शेयरों के मुकाबले 1,084 शेयर नीचे गिरे। वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 4.01% की बढ़त के साथ 12.05 अंक पर बंद हुआ।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के अलावा बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बीएसई मिडकैप में 0.76% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.64% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.82% और निफ्टी स्मॉल में 100 0.85% की वृद्धि हुई।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल में 2.59%, सन फार्मा में 1.88%, यस बैंक में 1.74%, टाटा स्टील में 1.52%, बजाज ऑटो में 1.22% और डॉ रेड्डीज में 1.17% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी में 1.14%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.94%, कोल इंडिया में 0.88%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.64%, एचडीएफसी बैंक में 0.62% और पावर ग्रिड में 0.44% की कमजोरी आयी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर बढ़त और 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 22 शेयर हरे और 09 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख