शेयर मंथन में खोजें

तकनीकी शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार में आयी हल्की कमजोरी

मंगलवार को तकनीकी शेयरों में आयी गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार में हल्की कमजोरी दर्ज की गयी।

ताइवान में आईफोन10 की सुस्त माँग के कारण तकनीकी दिग्गज ऐप्पल और इसके पार्ट्स के आपूर्तिकर्ताओं के शेयर कमजोर हुए। ऐप्पल का शेयर 2.5% टूटा, जो 10 अगस्त के बाद से इसका सबसे खराब एकदिनी प्रदर्शन है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 7.85 अंक या 0.03% की कमजोरी के साथ 24,746.21 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23.71 अंक या 0.34% की कमजोरी के साथ 6,936.25 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) एक दम सपाट 2,680.50 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.50% की बढ़त के साथ 59.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख